जापान का शुमार दुनिया के उन देशों में भी होता है जहां महिलाएं अधिकतर नौकरियां करती हैं किन्तु साथ ही वहां की कई संस्थाओं में महिलाओं को उच्च पदों पर पुरुष लोगों के मुक़ाबले कम तैनात किया जाता है।
जापान के अन्य विभागों की भांति बैंकिंग सेक्टर में भी बहुत सी महिलाएं सेवाएं कर रही हैं किन्तु इस विभाग में भी सर्वोच्च पदों पर महिलाओं को कम ही तैनात किया जाता है।
जापान के सरकारी बैंक आफ़ जापान में महिलाकर्मियों का अनुपात 47 प्रतिशत है अर्थात इस बैंक के कर्मियों में से लगभग आधी महिलाए हैं किन्तु इनमें से केवल 13 प्रतिशत महिलाएं ही मैनेजर जैसे पदों पर तैनात हैं।
जापानी समाचार पत्र जापान टाइम्ज़ के अनुसार 55 वर्षीय बैंककार तोकिको शमीज़ो को एक्ज़िक्टिव डायरेक्टर के पद पर तैनात किया गया और 11 मई को उन्होंने अपनी ज़िम्मेदारियां संभाल लीं।
एक्ज़िक्टिव डायरेक्टर के पद पर तैनात होने वाली 55 वर्षीय तोकिको शमीज़ो इस पद से पहले 2010 में पहली महिला ब्रांच मैनेजर बनी थीं और इस प्रकार उन्होंने पहली महिला के रूप में बैंक आफ़ जापान में सर्वोच्च पद पर विदेशों में भी सेवाएं अंजाम दीं।